Brahmakumaris Bikaner
विजयदशमी पर्व पर 13 किलोमीटर लम्बी भव्य शोभा यात्रा
Brahmakumaris Bikaner
Brahma Kumaris Tie Rakhi to Minister and Senior Officials
रक्षाबंधन पर बीकानेर की बीके बहनों ने केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को बांधा पवित्र रक्षासूत्र
बीकानेर, राजस्थान। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ बीकानेर की बीके कमल बहन एवं अन्य बीके बहनों ने समाज के विशिष्ट जनों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर उन्हें आध्यात्मिक प्रेम, शांति और पवित्रता का संदेश दिया तथा पवित्र रक्षासूत्र बांधा।
इस अवसर पर भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल को राखी बांधकर शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही बीकानेर के संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा (आईएएस), जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्रीमती रीना जी, उपखंड मजिस्ट्रेट श्रीमती महिमा कसाना तथा बीकानेर के पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा को भी रक्षासूत्र बांधा गया।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी गणमान्य व्यक्तियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए आध्यात्मिक प्रेम, शांति, पवित्रता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की।
रक्षाबंधन का यह पावन पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक ही नहीं, बल्कि परस्पर सम्मान, आत्मिक प्रेम, सुरक्षा और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी देता है।
Brahmakumaris Bikaner
वरिष्ठ चिकित्सकों एवँ अधिकारीगणों ने स्वयं रक्तदान कर रक्तदान शिविर का भव्य आगाज किया
वरिष्ठ चिकित्सकों एवँ अधिकारीगणों ने स्वयं रक्तदान कर रक्तदान शिविर का भव्य आगाज किया ।
*शिविर में 105 युनिट रक्त संग्रहित किया गया *
बीकानेर, 25 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संभागीय केन्द्र, सार्दुल गंज में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18 वीं पुण्य तिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस पर सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमे 105 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया ।
शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ.पुखराज साध, ब्रह्माकुमारीज बीकानेर संभाग संचालिका ब्र.कु कमल बहन , उद्योगपति सुभाष मितल, पी.बी.एम.अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ.आर.के.काजला, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ.अरुण भारती, ट्रोमा सेंटर के प्रभारी डॉ. एल.के.कपिल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की चिकित्सक डॉ.पारुल प्रकाश, कैसर विभाग की चिकित्सक डॉ. प्रमिला खत्री, कैंसर विभाग के प्रोफेसर डॉ. शंकर लाल जाखड़, रक्त बैंक की चिकित्सक डॉ.मदिहा अंजुम तथा सौरभ चैरिटेबल लैब के डायरेक्टर श्री वेद प्रकाश गोयल ने दीप प्रज्वलन कर किया।
बी.के.कमल ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान कर रक्तदान वीरों ने सामाजिक उत्तर दायित्व का प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इनका रक्त निःसंदेह किसी रोगी की प्राण की रक्षक बनेगा। शिविर से जन साधारण में भी स्वैच्छिक रक्तदान की भावना जागृत होगी तथा रक्तवीरों से प्रेरणा पाकर अन्य सहृदय व्यक्ति भी रक्तदान कर रोगियों को जीवन दान दे सकेंगे। सेवा में निरन्तर रक्तदान का सहयोग करने वाले सच्चे रक्तदान वीर है।
इस अवसर पर कैंसर विभाग के प्रोफेसर डॉ. शंकर लाल जाखड़, वरिष्ठ सर्जन डॉ.काजला, कैसर विभाग की चिकित्सक डॉ. प्रमिला ,पशु चिकित्सा वं पशु विज्ञान विश्व विद्यालय के पशुधन चारा संसाधन प्रबंधन एवं तकनीक केन्द्र के सहायक आचार्य डॉ. भारत लाल मीणा, पशुधन आपदा प्रबंधन तकनीक केन्द्र राजूवास के टीचिंग एसोसिएट डॉ. शैलेन्द्र सिंह शेखावत, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा जी ,सुनील कालानी जी एडिशनल चीफ इंजींनियर ,मुकेश गुप्ता पूर्व एस ई पीडब्ल्यूडी सहित कई चिकित्सकों ,विभिन्न अधिकारियों, शहर के गणमान्य व्यक्तियों व ब्रह्माकुमारीज विद्यालय से जुड़े भाई बहनों ने उमंग उत्साह से रक्तदान किया।
प्रिंस विजय सिंह मेमोरियल (पी.बी.एम.) संबद्ध चिकित्सालय वर्ग सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ’’ रक्त केन्द्र’’ तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र, ईश्वरीय संदेश की सौगात से सम्मानित किया गया।
link-
Brahmakumaris Bikaner
’सुखी जीवन का रहस्य’’ विषयक विशेष व्याख्यान -Dr. Mohint Gupta
-
Brahmakumaris Bikaner2 years agoBikaner : सार्दुल गंज में खेल से ध्यान, धर्म व आध्यात्म पर कार्यशाला
-
Brahmakumaris Bikaner2 years ago’सुखी जीवन का रहस्य’’ विषयक विशेष व्याख्यान -Dr. Mohint Gupta
-
Brahmakumaris Bikaner2 years agoTying Rakhi to the Minister of Law and Justice of India
-
Brahmakumaris Bikaner1 year agoवरिष्ठ चिकित्सकों एवँ अधिकारीगणों ने स्वयं रक्तदान कर रक्तदान शिविर का भव्य आगाज किया
-
Brahmakumaris Bikaner5 days agoBrahma Kumaris Tie Rakhi to Minister and Senior Officials





























