Brahmakumaris Bikaner
Bikaner-Har Ghar Tiranga Celebration
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय
केन्द्र में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
बीकानेर, 14 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज में रविवार को महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव देश भक्ति के गीतों व नृत्यों से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया।
महापौर सुशीला कंवर ने समारोह में कहा कि देश को आजादी व तिरंगा हमेंं बहुत संघर्ष व कुर्बानियों से मिला है। तिरंगे का सम्मान करें तथा देश की एकता, अखंडता को बनाने में सभी सहभागी बनें। देश को स्वच्छ, स्वस्थ व हराभरा बनाएं। इस अवसर पर नगर निगम की ओर से तिरंगें का वितरण किया गया। केन्द्र की क्षेत्रीय संचालिका बी.के.कमल ने कहा कि आजादी के शताब्दी वर्ष पर भारत को विश्वगुरु के रूप् में प्रतिष्ठित करने के लिए मानवीय मूल्यों की स्थापना करें तथा अपने में व्याप्त दुर्गुण,दुर्विचारों को दूर करें। भौतिक के साथ आत्मिक उन्नती के भी प्रयास करें।
Brahmakumaris Bikaner
वरिष्ठ चिकित्सकों एवँ अधिकारीगणों ने स्वयं रक्तदान कर रक्तदान शिविर का भव्य आगाज किया
वरिष्ठ चिकित्सकों एवँ अधिकारीगणों ने स्वयं रक्तदान कर रक्तदान शिविर का भव्य आगाज किया ।
*शिविर में 105 युनिट रक्त संग्रहित किया गया *
बीकानेर, 25 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संभागीय केन्द्र, सार्दुल गंज में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18 वीं पुण्य तिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस पर सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमे 105 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया ।
शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ.पुखराज साध, ब्रह्माकुमारीज बीकानेर संभाग संचालिका ब्र.कु कमल बहन , उद्योगपति सुभाष मितल, पी.बी.एम.अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ.आर.के.काजला, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ.अरुण भारती, ट्रोमा सेंटर के प्रभारी डॉ. एल.के.कपिल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की चिकित्सक डॉ.पारुल प्रकाश, कैसर विभाग की चिकित्सक डॉ. प्रमिला खत्री, कैंसर विभाग के प्रोफेसर डॉ. शंकर लाल जाखड़, रक्त बैंक की चिकित्सक डॉ.मदिहा अंजुम तथा सौरभ चैरिटेबल लैब के डायरेक्टर श्री वेद प्रकाश गोयल ने दीप प्रज्वलन कर किया।
बी.के.कमल ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान कर रक्तदान वीरों ने सामाजिक उत्तर दायित्व का प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इनका रक्त निःसंदेह किसी रोगी की प्राण की रक्षक बनेगा। शिविर से जन साधारण में भी स्वैच्छिक रक्तदान की भावना जागृत होगी तथा रक्तवीरों से प्रेरणा पाकर अन्य सहृदय व्यक्ति भी रक्तदान कर रोगियों को जीवन दान दे सकेंगे। सेवा में निरन्तर रक्तदान का सहयोग करने वाले सच्चे रक्तदान वीर है।
इस अवसर पर कैंसर विभाग के प्रोफेसर डॉ. शंकर लाल जाखड़, वरिष्ठ सर्जन डॉ.काजला, कैसर विभाग की चिकित्सक डॉ. प्रमिला ,पशु चिकित्सा वं पशु विज्ञान विश्व विद्यालय के पशुधन चारा संसाधन प्रबंधन एवं तकनीक केन्द्र के सहायक आचार्य डॉ. भारत लाल मीणा, पशुधन आपदा प्रबंधन तकनीक केन्द्र राजूवास के टीचिंग एसोसिएट डॉ. शैलेन्द्र सिंह शेखावत, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा जी ,सुनील कालानी जी एडिशनल चीफ इंजींनियर ,मुकेश गुप्ता पूर्व एस ई पीडब्ल्यूडी सहित कई चिकित्सकों ,विभिन्न अधिकारियों, शहर के गणमान्य व्यक्तियों व ब्रह्माकुमारीज विद्यालय से जुड़े भाई बहनों ने उमंग उत्साह से रक्तदान किया।
प्रिंस विजय सिंह मेमोरियल (पी.बी.एम.) संबद्ध चिकित्सालय वर्ग सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ’’ रक्त केन्द्र’’ तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र, ईश्वरीय संदेश की सौगात से सम्मानित किया गया।
link-
Brahmakumaris Bikaner
’सुखी जीवन का रहस्य’’ विषयक विशेष व्याख्यान -Dr. Mohint Gupta
Brahmakumaris Bikaner
विजयदशमी पर्व पर 13 किलोमीटर लम्बी भव्य शोभा यात्रा
-
Brahmakumaris Bikaner2 years agoBikaner : सार्दुल गंज में खेल से ध्यान, धर्म व आध्यात्म पर कार्यशाला
-
Brahmakumaris Bikaner2 years agoTying Rakhi to the Minister of Law and Justice of India
-
Brahmakumaris Bikaner1 year ago’सुखी जीवन का रहस्य’’ विषयक विशेष व्याख्यान -Dr. Mohint Gupta
-
Brahmakumaris Bikaner1 year agoविजयदशमी पर्व पर 13 किलोमीटर लम्बी भव्य शोभा यात्रा
-
Brahmakumaris Bikaner7 months agoवरिष्ठ चिकित्सकों एवँ अधिकारीगणों ने स्वयं रक्तदान कर रक्तदान शिविर का भव्य आगाज किया

































