Brahmakumaris Bikaner
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित*
बीकानेर, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीकानेर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार प्रातः पब्लिक पार्क परिसर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय को आमन्त्रित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास करते हुए आरोग्यता का संदेश दिया। स्कूली विद्यार्थियों में भी योग के प्रति उत्सुकता देखने को मिली।
इस दौरान महानिरीक्षक पुलिस ओम प्रकाश, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगश यादव, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) पंकज शर्मा, आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा सहित विभिन्न कार्मिकों, स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया। योग साधकों ने शिथिलीकरण, योगासन और प्राणायाम के अभ्यास करवाए। ब्रह्माकुमारीज से पधारी ब्रह्माकुमारी बी.के. कमल बहन ने राजयोग
(ध्यान) का अभ्यास करवाया। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. बलवीर शरण शर्मा ने आगन्तुकों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।
(ध्यान) का अभ्यास करवाया। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. बलवीर शरण शर्मा ने आगन्तुकों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।
Continue Reading
Brahmakumaris Bikaner
’सुखी जीवन का रहस्य’’ विषयक विशेष व्याख्यान -Dr. Mohint Gupta

’सुखी जीवन का रहस्य’’ विषयक विशेष व्याख्यान
मन को स्वच्छ, पवित्र व निर्मल बनाएं- डॉ.मोहित गुप्ता बीकानेर, 9 नवम्बर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज में शनिवार को ’’सुखी जीवन का रहस्य’’ विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में बीकानेर के 400 से अधिक प्रबुद्धजनो, चिकित्सको ने भागीदारी निभाई।
मुख्य वक्ता जी.बी.पंत अस्पताल दिल्ली के निदेशक, सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. मोहित गुप्ता ने सुखी जीवन जीने के अनेक सूत्र बताएं। उन्होंने कहा कि मन कीघर की तरह मन की भी स्वच्छ करें। मन को स्वच्छ, पवित्र व निर्मल बनाने से संकल्प पवित्र होते है। हम ईश्वर के साथ आसानी से जुड़कर उनसे शक्तियां प्राप्त कर सकते हैं। स्वच्छ मन रखने से रिश्तों में मधुरता आती है, रिश्ते सुन्दर हो जाते है। रिश्ते सुन्दर बनाना आध्यात्मिक की पराकाष्ठा है। अहम् का दूसरा नाम ही क्रोध है। उन्होंने कहा कि ईष्या, घृणा, आलोचना, अपेक्षा, शिकायत, नकारात्मक विचार हमें हमेशा घेरे रहते है, इनको सकारात्मक सोच के साथ दूर करने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए दूसरों के सत्य विचार को स्वीकार करें, उनकी प्रशंसा करें व स्नेह दे। डॉ.मोहित गुप्ता ने कहा कि ईश्वर हमें 1440 मिनट प्रतिदिन देता है, उसमें दस मिनट परमात्मा को देने से जीवन में जादुई परिवर्तन आता है। विज्ञान की शक्ति के साथ साइलैंस की शक्ति अर्थात आध्यात्मिक योग की शक्ति को भी हम प्रतिदिन प्रयोग में लाने से जीवन सरल व सजत व सुन्दर बन सकता है।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की संभाग प्रभारी बी.के.कमल ने कहा कि वर्तमान की भाग दौड़ की जिन्दगी में सकारात्मक सोचन, ईश्वर पर आस्था व विश्वास तथा राजयोग के अभ्यास से जीवन सुखमय बन सकता है।
इस अवसर पर, डॉ. आर.के. काजला जनरल सर्जन, डॉ.रंजन माथुर मुख्य चिकित्सक पी.बी.एम,डॉ.कपिल पारीक वरिष्ठ न्यूरो सर्जन, डॉ वेद गोयल निदेशक प्रकाश लैब,डॉ.संगीता सक्सेना, सुमन सिंह,सूरजाराम राजपुरोहित सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
Brahmakumaris Bikaner
विजयदशमी पर्व पर 13 किलोमीटर लम्बी भव्य शोभा यात्रा

विजयदशमी पर्व पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
शहर में 13 किलोमीटर लम्बी भव्य शोभा यात्रा *ब्रह्माकुमारीज द्वारा लक्ष्मी नारायण व Youth For Peace विषय पर आधारित झांकी को मिली सराहना
बीकानेर, 12 अक्टूबर। बीकानेर जिला प्रशासन तथा श्री राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में 21 वां दशहरा उत्सव नायाब आतिशबाजी, सचेतन झांकियों, गगन भेदी धमाको के साथ दैत्यराज, रावण, कुंभकरण व मेघनाद तथा लंका के दहन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय को झांकी की जिम्मेवारी दी गयी।जो की youth for Peace विषय पर आधारित थी जो की आकर्षण का केन्द्र रही ।इस दौरान 50 हजार से भी अधिक की तादाद में उपस्थित दर्शकों ने मनमोहक झांकियों का लाभ लिया और बुराई के प्रतीक रावण आदि के पुतलों के दहन करते हुए “एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ बनाने का संकल्प किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कमेटी संरक्षक शिव रतन अग्रवाल , श्रीमती सुशीला अग्रवाल, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद, ब्र.कु.कमल बहन ,श्री राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी के महासचिव सुभाष भोला, नरेश चुग, श्रीराम अरोड़ा, सुरेश खीवाणी आदि उपस्थित थे।
Brahmakumaris Bikaner
Tying Rakhi to the Minister of Law and Justice of India

Tying Rakhi to the VIP’s below on the occasion of raksha bandhan by B.K Kamal Ben & BK sisters Bikaner.
1 . Shri Arjun Ram Meghwal, Minister of Law and Justice of India
2. Sushila Kanwar ji, Mayor,Bikaner.
3 Sis. Bandna Singhvi,Divisional Commissioner(IAS) Bikaner.
4 Smt. Namrta Vrishni ,District Collector Bikaner.
5 Mr Om Prakash Ji ,IG Bikaner Range.
6 Dr Sangeeta Saxena ,Principal of Gov.Women Polytechnic College.
-
Brahmakumaris Bikaner2 years ago
बीकानेर- भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से मुलाकात-Meeting with the Prime Minister of India Shri Narendra Modi
-
Brahmakumaris Bikaner2 years ago
Bikaner :Service News-भारत के राष्ट्रपति महामहिम श्रीमति द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात
-
Brahmakumaris Bikaner2 years ago
बीकानेर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया पर्यावरण उत्सव
-
Brahmakumaris Bikaner2 years ago
बीकानेर संभाग के रेलवे स्टेशनों पर लगी तम्बाकू निषेध दिवस पर प्रदर्शनी
-
Brahmakumaris Bikaner2 years ago
Bikaner RJ - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित-International Yoga Day
-
Brahmakumaris Bikaner1 year ago
Bikaner : सार्दुल गंज में खेल से ध्यान, धर्म व आध्यात्म पर कार्यशाला
-
Brahmakumaris Bikaner8 months ago
’सुखी जीवन का रहस्य’’ विषयक विशेष व्याख्यान -Dr. Mohint Gupta
-
Brahmakumaris Bikaner11 months ago
Tying Rakhi to the Minister of Law and Justice of India