Connect with us

news

राजयोग शिविर

Published

on

संसार का हर मनुष्य सुख–शांति की तलाश में रोज मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरूद्वारे में गुहार लगा रहा है। पूजा, पाठ, आरती, व्रत, उपवास, तीर्थ आदि धक्के खा खाकर इंसान थक गया है लेकिन सुख शांति आज भी कोसों दूर है.. बल्कि दुख, अशांति बढ़ती जा रही है, इसका एकमात्र कारण है देह अभिमान में वृद्धि होना और इन सब समस्याओं का एकमात्र निवारण और सुख, शान्ति का एकमात्र रास्ता स्व आत्मा का ज्ञान और परमात्मा की सही पहचान । इसी सत्य ईश्वरीय ज्ञान से और ईश्वर प्रदत्त राजयोग मेडिटेशन से सच्ची सुख, शान्ति का खजाना सहज ही मिल जाता है और सारा जीवन तनाव मुक्त होकर खुशहाल हो जाता है।”

जिसमें प्रात: 10 से 12 एवं संध्या 5 से8 बजे तक राजयोग मेडिटेशन का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा

Continue Reading

Brahmakumaris Bikaner

’सुखी जीवन का रहस्य’’ विषयक विशेष व्याख्यान -Dr. Mohint Gupta

Published

on

By

’सुखी जीवन का रहस्य’’ विषयक विशेष व्याख्यान 
मन को स्वच्छ, पवित्र व निर्मल बनाएं- डॉ.मोहित गुप्ता बीकानेर, 9 नवम्बर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज में शनिवार को ’’सुखी जीवन का रहस्य’’ विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में बीकानेर के 400 से अधिक प्रबुद्धजनो, चिकित्सको ने भागीदारी निभाई।
मुख्य वक्ता जी.बी.पंत अस्पताल दिल्ली के निदेशक, सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. मोहित गुप्ता ने सुखी जीवन जीने के अनेक सूत्र बताएं। उन्होंने कहा कि मन कीघर की तरह मन की भी स्वच्छ करें। मन को स्वच्छ, पवित्र व निर्मल बनाने से संकल्प पवित्र होते है। हम ईश्वर के साथ आसानी से जुड़कर उनसे शक्तियां प्राप्त कर सकते हैं। स्वच्छ मन रखने से रिश्तों में मधुरता आती है, रिश्ते सुन्दर हो जाते है। रिश्ते सुन्दर बनाना आध्यात्मिक की पराकाष्ठा है। अहम् का दूसरा नाम ही क्रोध है। उन्होंने कहा कि ईष्या, घृणा, आलोचना, अपेक्षा, शिकायत, नकारात्मक विचार हमें हमेशा घेरे रहते है, इनको सकारात्मक सोच के साथ दूर करने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए दूसरों के सत्य विचार को स्वीकार करें, उनकी प्रशंसा करें व स्नेह दे। डॉ.मोहित गुप्ता ने कहा कि ईश्वर हमें 1440 मिनट प्रतिदिन देता है, उसमें दस मिनट परमात्मा को देने से जीवन में जादुई परिवर्तन आता है। विज्ञान की शक्ति के साथ साइलैंस की शक्ति अर्थात आध्यात्मिक योग की शक्ति को भी हम प्रतिदिन प्रयोग में लाने से जीवन सरल व सजत व सुन्दर बन सकता है।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की संभाग प्रभारी बी.के.कमल ने कहा कि वर्तमान की भाग दौड़ की जिन्दगी में सकारात्मक सोचन, ईश्वर पर आस्था व विश्वास तथा राजयोग के अभ्यास से जीवन सुखमय बन सकता है।
 इस अवसर पर, डॉ. आर.के. काजला जनरल सर्जन, डॉ.रंजन माथुर मुख्य चिकित्सक पी.बी.एम,डॉ.कपिल पारीक वरिष्ठ न्यूरो सर्जन, डॉ वेद गोयल निदेशक प्रकाश लैब,डॉ.संगीता सक्सेना, सुमन सिंह,सूरजाराम राजपुरोहित सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
Continue Reading

Brahmakumaris Bikaner

Bikaner : सार्दुल गंज में खेल से ध्यान, धर्म व आध्यात्म पर कार्यशाला

Published

on

By

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
में खेल से ध्यान व आध्यात्म पर कार्यशाला
बीकानेर, 21 अप्रेल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संभागीय केन्द्र सार्दुल गंज में खेल से ध्यान, धर्म व आध्यात्म पर कार्यशाला आयोजित की गई। केन्द्र की प्रभारी बी.के.कमल की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला के मुख्य वक्ता माउंट आबू के ओलम्पिक सहित अनेक राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त मांइड ट्रेनर भाई डॉ.जगबीर  थे।
भाई जगबीर ने कहा कि खिलाड़ियों व विद्यार्थियों में राजयोग ध्यान से बाहरी व आंतरिक उर्जा का विकास होता है। शरीर व मन मजबूत होता है। आंतरिक शक्तियों को बढ़ाने के लिए राजयोग  ध्यान का अभ्यास करें, कुछ देर मौन रहने का अभ्यास करें, अपने जीवन के लक्ष्य को तय कर उसके अनुसार दिनचर्या बनाएं। इस अवसर पर बीकानेर के खेल अधिकारी श्रवण कुमार भांभू अनेक खिलाड़ी मौजूद थे।
Continue Reading

Brahmakumaris Bikaner

बीकानेर- भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से मुलाकात-Meeting with the Prime Minister of India Shri Narendra Modi

Published

on

By

बीकानेर- भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के बीकानेर आगमन पर एयरपोर्ट पर स्वागत करते हुए ब्र.कु.कमल बहन

Continue Reading

Brahmakumaris bikaner